'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हुए आमिर खान, घर की बालकनी में फहराया झंडा

By: Pinki Sat, 13 Aug 2022 10:44:08

'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हुए आमिर खान, घर की बालकनी में फहराया झंडा

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसे बायकॉट करने की बात कही जा रही है, लेकिन रिलीज होने के बाद लोग मूवी और आमिर खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच आमिर खान 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हो गए। उन्होंने अपने मुंबई वाले घर की बालकनी में तिरंगा झंडा फहरा दिया है। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान में देशवासी भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे।

केंद्र सरकार ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने और लगाने की गुजारिश की है। इसी के तहत आमिर खान ने बेटी आइरा के साथ अपनी बालकनी की रेलिंग पर तिरंगा लगाया।

बता दे, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की ऑफिशियल मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल रीमेक है। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स ने लीड रोल निभाया था। उनकी इस क्लासिकल मूवी ने 6 एकेडमी अवॉर्ड भी जीते थे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com